लोगों की राय

लेखक:

भगवतशरण उपाध्याय
जन्म : अक्टूबर 1910।

निधन : अगस्त 1982।

भारत विद्याविद् डॉ. भगवतशरण उपाध्याय का जन्म जिला बलिया (उ.प्र.) के एक गाँव उजियार में अक्टूबर 1910 में हुआ था। वे अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान थे। भारतीय इतिहास, पुरातत्त्व, संस्कृति और कला पर उपाध्याय जी ने अनेक महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का प्रणयन किया है। साहित्य की हर विधा में उन्होंने अपनी लेखनी चलायी है। इसके अलावा अनेक अनुवाद और कोशों का सम्पादन किया है। उनके कुल ग्रन्थों की संख्य सौ से भी ज्यादा है।

उपाध्याय जी ने छात्र-जीवन में असहयोग आन्दोलन से जुड़कर दो बार जेल यात्रा भी की। बाद में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। अपने शैक्षणिक काल में वे पुरातन विभाग प्रयाग तथा लखनऊ के अध्यक्ष, बिड़ला, कॉलेज, पिलानी के प्राध्यापक; इन्स्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज़, हैदराबाद के निदेशक; विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष रहे। संयुक्त राज्य अमरीका और यूरोप के अनेक विश्वविद्यालयों के विजिटिंग प्रोफेसर होने के साथ देश-विदेश के कई सम्मेलनों की उन्होंने अध्यक्षता भी की नगरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित हिन्दी विश्वकोश को उन्होंने सम्पादन किया है। सन् 1982 तक वे मारीशस में भारत के उच्चायुक्त पद पर रहे।

कृतियाँ : कालिदास का भारत, इतिहास साक्षी है, कुछ फीचर कुछ एकांकी, ठूंठा आम, सागर की लहरों पर, कालिदास के सुभाषित, पुरातत्त्व का रोमांस, सवेरा संघर्ष गर्जन, सांस्कृतिक निबन्ध, शेर बड़ा या मोर, बुद्धि का चमत्कार, भारत की मूर्तिकला की कहानी, भारत की संस्कृति की कहानी, भारतीय संगीत की कहानी, भारत के नगरों की कहानी, भारत के भवनों की कहानी, भारत की कहानी, भारत के पड़ोसी देश, भारत की नदियों की कहानी, भारत की चित्रकला की कहानी, भारत के साहित्यों की कहानी।

कालिदास का भारत

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 29.95

प्रस्तुत अध्ययन उस भारत के पट खोलता है जिसमें महाकवि ने साँस ली है...   आगे...

खून के छींटे इतिहास के पन्नों पर

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 5.95

खून के छींटे इतिहास के पन्नों पर   आगे...

ठूँठा आम

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 10.95

भारतीय सभ्यता, संस्कृति और समाज को प्रभावित करनेवाले कारकों की क्रिटिक है 'ठूँठा आम'….   आगे...

पुरातत्त्व का रोमांस

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 12.95

भगवतशरण सिर्फ लेखक की हैसियत से ही नहीं वरन एक पुरातत्त्वशास्त्री की तरह भी अपरिचित समय, इतिहास और संज्ञान को सूत्रबद्ध करते हैं…   आगे...

बुद्धि का चमत्कार

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 1.95

प्रस्तु हैं रोचक कहानियाँ...   आगे...

भारत की कहानी

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 5.95

भारत के पुरातत्व की विवेचना...

  आगे...

भारत की चित्रकला की कहानी

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 5.95

भारत की चित्रकला का चित्रण...

  आगे...

भारत की नदियों की कहानी

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 4.95

प्रस्तुत पुस्तक में भारत की नदियों के बारे में संक्षिप्त वर्णन ...

  आगे...

भारत की मूर्तिकला की कहानी

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 5.95

भारत की मूर्तिकला की विशेषताओं का वर्णन...

  आगे...

भारत की संस्कृति की कहानी

भगवतशरण उपाध्याय

मूल्य: $ 4.95

प्रस्तुत पुस्तक में भारत की संस्कृति की विवेचना की गई है....

  आगे...

 

12   18 पुस्तकें हैं|

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai